Sanjay Dutt Appears Before NCW: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म खलनायक रिटर्न्स का टीजर आउट हुआ। इस टीजर को देखकर लोग गदगद हो गए। इसमें संजय दत्त का लुक जबरदस्त लग रहा है। बीते दिनों संजय दत्त एक विवाद में फंस गए थे। कुछ समय पहले संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी' (Sarke Chunar Teri) रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल और बोल्ड सीन्स पर जमकर विवाद हुआ। इस मामले में अब एक अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें-Sanjay Dutt की लाल आंखें देखकर खौफ खाती थीं ये हसीनाएं, सेट पर रहता था अजीब माहौल)
नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के सामने पेश हुए संजय दत्त
ANI की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता संजय दत्त नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) के सामने पेश हुए हैं। उन्हें गाने 'सरके चुनर तेरी सरके...' में कथित अश्लीलता को लेकर समन जारी किया गया था, जिसके बाद संजय दत्त नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के सामने हाजिर हुए। यह गाना फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD - The Devil) का है, जिसमें संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि कमीशन ने गाने की लिरिक्स और उसके बोल्ड दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। संजय दत्त इस मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के सामने पहुंचे। मालूम हो कि गाने में नोरा फतेही भी नजर आई थी। उनके डांस स्टेप्स पर भी खूब बवाल मचा था। अब इस गाने को यूट्यूब पर हटा दिया गया है। (ये भी पढ़ें-'सरके चुनर' के चलते बढ़ी संजय दत्त-नोरा फतेही की मुश्किलें, NCW ने जारी किया समन)
संजय दत्त ने मांगी माफी
आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने लिखित माफी देते हुए कहा कि यदि उनके काम से समाज को किसी तरह की ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रचनात्मक सामग्री में महिलाओं के सम्मानजनक चित्रण की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। सुनवाई के दौरान आयोग ने कलाकारों की जवाबदेही, उनकी मंशा और कंटेंट के प्रभाव जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए। आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि लोकप्रिय हस्तियों को अपने काम में संवेदनशीलता और सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। एक सुधारात्मक कदम के तौर पर संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे से उनके सभी प्रोजेक्ट्स में महिलाओं और बच्चों के सम्मानजनक चित्रण के लिए सख्त दिशा-निर्देश शामिल किए जाएंगे।
इन फिल्मों में धमाल मचाएंगे संजय दत्त
बताते चलें कि एक्टर संजय दत्त हाल ही मे फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। संजय दत्त जल्द ही रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म खलनायक रिटर्न्स में धमाका करने वाले हैं। उनकी फिल्म खलनायक को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब सभी की नजरें फिल्म खलनायक रिटर्न्स पर टिकी हुई है।
