Actresses Refuse to Work With Sanjay Dutt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता संजय दत्त एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में करने में लगे हुए हैं। विलेन से लेकर हीरो सहित हर तरह के रोल को संजय दत्त ने बड़े परदे पर अदा किया है। शायद ही कोई ऐसा हीरो या हीरोइन होगी, जो संजय दत्त के साथ काम करने से इंकार करेगी। सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह सच है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने संजय दत्त की फिल्मों को करने से मना कर दिया था। आइए देखें ये लिस्ट...
कहा जाता है कि संजय दत्त और टीना मुनीम एक-दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिनों तक डेट करने एक बाद संजय दत्त और टीना मुनीम अलग हो गए थे। इसके बाद टीना ने कभी भी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया।
संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित को भी लंबे समय तक डेट किया था। बॉम्बे ब्लास्ट कांड में संजय दत्त का नाम जब आया तो माधुरी ने अभिनेता से तुरंत सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। माधुरी ने संजय दत्त की हर मूवी को मना कर दिया था।
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी संजय दत्त की फिल्म का बड़ा ऑफर ठुकरा चुकी हैं। संजय दत्त ना काम करने की वजह का खुलासा अंकिता लोखंडे कभी नहीं किया।
सजा काटने के बाद जब संजय दत्त जेल से बाहर आए तो उन्हें फिल्म 'भूमि' ऑफर हुई थी। इस मूवी में मेकर्स आलिया भट्ट को लेना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने यह रिजेक्ट कर दी थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने भी संजय दत्त की फिल्मों में उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि अभिनेता की फिल्में ठुकराने का कारण कभी सामने नहीं आया।
90 के दशक में तब्बू भी टॉप हीरोइन थीं। तब्बू ने भी संजय दत्त की कई फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू को लगता था कि संजय दत्त की फिल्में करना उनके लिए सही नहीं है।
कई रिपोर्ट्स यह भी बत्ति हैं कि ममता कुलकर्णी को संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' ऑफर हुई थी। ममता ने इस मूवी को यह कहकर ठुकरा दिया था कि वो उनके लिए सही था।