Sarke Chunar Teri Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म का केडी: द डेविल का 'सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri) रिलीज हुआ था। फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया। फिल्म के गाने पर इतना विवाद हुआ की इसका हिंदी वर्जन मेकर्स को हटना पड़ा। लेकिन गाने के हटने के बाद भी नोरा फतेही और संजय दत्त की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब इस गाने को लेकर संजय दत्त और नोरा फतेही के खिलाफ समन जारी हो गया है। (ये भी पढ़ें:KD The Davil: मेकर्स ने YouTube से हटाया 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना, नोरा-संजय को फैंस ने घेरा)
जारी हुआ समन
गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को हाल के समय में सबसे ज्यादा विवादित गानों में से एक माना जा रहा है। नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने गाने में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त को गाने के आपत्तिजनक बोलों को लेकर कमीशन ने समन भेजा है। NCW ने साफ कहा है कि 'महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता' और मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। कमीशन ने खुद संज्ञान लेते हुए 6 अप्रैल को सुनवाई की। नोरा फतेही की तरफ से उनके वकील पेश हुए, लेकिन कमीशन ने वकील के जरिए पेश होने से इनकार कर दिया और एक्ट्रेस को खुद हाजिर होने का निर्देश दिया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, NCW ने अब नोरा फतेही को अंतिम मौका देते हुए 27 अप्रैल 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। (ये भी पढ़ें:'मैंने उस गाने पर परफॉर्म नहीं किया' Sarke Chunar Teri Sarke विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, लोगों को कहा शुक्रिया )
सुनवाई में हुई ये बात
सुनवाई की अध्यक्षता NCW चेयरपर्सन विजया राहटकर ने की। उन्होंने गाने के बोलों पर गहरी चिंता जताई और कहा कि ये न सिर्फ आपत्तिजनक है बल्कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। विजया राहटकर ने उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें बोलों का मतलब पता नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी सफाई से गाने का असर नहीं मिट सकता। सुनवाई के दौरान गीतकार रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम और KVN प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि पेश हुए। उन्होंने लिखित माफी मांगी और स्वीकार किया कि गाने का समाज पर सही प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके अलावा उन्होंने अगले तीन महीनों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा किया और NCW को रिपोर्ट सौंपने का भी भरोसा दिया। कमीशन ने संजय दत्त को भी 8 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है।

विवादों में फंसे संजय दत्त-नोरा फतेही Pic Credit: KD The Devil Movie
गाने के बोल पर मचा था बवाल
फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके के बोल पर विवाद हुआ था। इसके बाद नोरा फतेही ने एक वीडियो जारी कर के अपनी सफाई भी पेश की थी। लेकिन इसके बाद भी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
