Samantha Ruth Prabhu Ex Husband Naga Chaitanya Ready To Get Marry Again: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभू अपनी फिल्मों के साथ-साथ कई बार अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर से वह अपने एक्स-पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया था। वहीं तलाक के एक साल बाद अब नागा चैतन्य दूसरी शादी के लिए तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तोनागा चैतन्य (Naga Chaitanya) दूसरी शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। खबरों के मुताबिक, नागा चैतन्य की होने वाली दुल्हनिया बिजनेसमैन के खानदान से नाता रखती है। वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उसका कोई लेना-देना नहीं है। खुद नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन बेटे की शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि अभी तक इस बात पर नागा चैतन्य या उनके परिवार की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
शोभिता धुलीपाला संग जुड़ता है नागा चैतन्य का नाम
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभू के एक्स पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) का नाम अक्सर एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला संग जुड़ता है। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है। लेकिन इस मामले पर न तो कभी नागा चैतन्य ने कुछ कहा है और न ही शोभिता धुलीपाला की ओर से रिएक्शन आया है।
2017 में हुई थी नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू की शादी
बता दें कि नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा रुथ प्रभू ने साल 2017 में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया था।
