Salman Khan Will Launched Arhaan-Nirvaan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अब सेलेब्स के बच्चों के अपने प्रोडक्शन्स हाउस के जरिए लॉन्च किया है। ऐसे में अब अभिनेता ने अपने भतीजों अरहान खान (Arhaan Khan) और निर्वान खान (Nirvaan Khan) को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयार कर ली है। ये खबरें अब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अरहान-निर्वान की एक पिक्चर इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को सलमान खान और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के एरा को रिक्रिएट करते नजर आए थे। इसके बाद से ही अरहान और निर्वान के बॉलीवुड लॉन्च की खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगीं।
सलमान खान अपने भतीजों अरहान और निर्वान को बॉलीवुड ब्रोमांस फिल्म में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। बता दें ब्रोमांस का कांसेप्ट अब तक बॉलीवुड में हिट रहा है। ऐसे में सलमान खान ने भी इस तरह की फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान और उनकी फैमिली के किसी भी मेंबर ने अभी तक अरहान और निर्वान को लॉन्च करने की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है। हाल ही में सलमान खान बहिन अलविरा की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को फिल्म 'फर्रे' के जरिए लॉन्च किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास इस समय कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक करण जौहर के प्रोडक्शन्स हाउस में बन रही फिल्म 'द बुल' भी है, जसे विश्नुवर्धान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा सलमान खान के पास 'किक 2' भी है।
