Image Source: Govardhan Asrani
Salman Khan Tribute to Govardhan Asrani: हाल ही में दिवाली के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपना दिग्गज कलाकार खो दिया। एक्टर गोवर्धन असरानी( Govardhan Asrani) का निधन हो गया। एक्टर ने अपनी कॉमेडी और कमाल की एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता था। असरानी की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके जाने से बॉलीवुड स्टार्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने गोवर्धन अरसानी को श्रद्धांजलि दी है। ट्विटर हैंडल पर एक्टर को याद करते हुए पोस्ट शेयर की है।
हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान( Salman Khan) ने अपने एक्स हैंडल पर असरानी की एक तस्वीर शेयर की । कैप्शन में, खान ने दिवंगत अभिनेता को "लीजेंड" बताया और लिखा, "असरानी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। हंसी के सच्चे महानायक #RIP।" दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें उनके मंच नाम असरानी से जाना जाता है, का 20 अक्टूबर को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। असरानी के एक करीबी दोस्त के अनुसार, अभिनेता का मुंबई में चेस्ट इन्फेक्शन के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया।
बाद में, अभिनेता के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके निधन की सूचना देते हुए एक पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें लिखा था, "कॉमेडी के बादशाह, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महान अभिनेता असरानी जी के निधन की खबर ने हम सभी को गहरे शोक में डुबो दिया है। उन्होंने अपने अनोखे अभिनय, सादगी और हास्य से भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी। उन्होंने हर किरदार में जो जान फूंकी, वह हमेशा हमारी यादों में ज़िंदा रहेगी। उनका जाना न केवल फिल्म जगत के लिए, बल्कि उनके अभिनय पर मुस्कुराने वाले हर व्यक्ति के लिए एक क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"
एक्टर की मौत पर इंडस्ट्री के कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक ने उनके लिए पोस्ट किया।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।