बॉलीवुड

Salman Khan ने 25 साल बाद थामा करण जौहर का हाथ, Christmas 2024 पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी मूवी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 8, 2023, 09:00 AM IST

Salman Khan and Karan Johar Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अब एक और एक्शन मूवी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। 25 साल बाद सलमान खान किसी करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म क्रिसमस 2024 पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Image

Salman khan reunion with karan johar after 25 years for an action movie

Salman Khan and Karan Johar Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के बाद अब पहली बार करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब सलमान खान एक और एक्शन मूवी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। 25 साल बाद सलमान खान ने करण जौहर के साथ दोबारा हाथ मिला लिया है। यह फिल्म क्रिसमस 2024 पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान की इस एक्शन फिल्म को कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरहिट फिल्म शेरशाह के डायरेक्टर विष्णु वर्धन ही डायरेक्ट करने वाले हैं। सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है, हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने करण जौहर की इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान और करण जौहर ने मिलाया हाथ

न्यूज पोर्टल पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और विष्णु वर्धन इस फिल्म के लिए बीते 6 महीने से बातचीत कर रहे हैं, जिसके बाद अब आखिरकार फिल्म को लेकर बात पक्की हो गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म नवंबर 2023 में ऑन फ्लोर जा सकती हैं। टाइगर 3 के बाद ये सलमान खान की दूसरी एक्शन मूवी होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article