टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 2 साल के लीप के साथ शो में होगी इन 4 एक्टर्स की एंट्री, छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाला है और कहानी के साथ साथ कास्टिंग में भी बदलाव आएगा। दावा है कि शो में नए कलाकारों की एंट्री होगी।

Image

yeh rishta kya kehlata hai leap (photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक समय पर टीआरपी पर राज कर चुका है। इस शो में चार जनरेशन की कहानी फैंस देख चुके हैं और अब मेकर्स ने पांचवीं जनरेशन पर फोकस करने की प्लानिंग बना ली है। अब तक शो में अभिरा और अरमान की कहानी दिखाई जा रही थी, लेकिन अब शो में एक बार फिर लीप आने वाला है और इस लीप के साथ ही शो में एक के बाद एक कई स्टार्स की एंट्री होगी, जिससे कहानी में काफी सारे बदलाव वाले हैं। समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित के शो में चार एक्टर्स की एंट्री होने वाली है। आइए आपको उनके नाम बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: एंट्री के साथ ही हिना खान ने किये शिल्पा शिंदे पर तीखे वार, ताजा हुई 9 साल पुरानी दुश्मनी

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नई एंट्री

    राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दो साल का लीप आने वाला है, जिसके साथ ही कहानी का सारा फोकस अरमान और अभिरा से हटकर मायरा पर आ जाएगा। मायरा स्कूल से सीधा कॉलेज में पहुंच आएगा। इसी नए ट्रैक के लिए मेकर्स शो में नए चेहरे दिखाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब तक चार एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में चार एक्टर्स की एंट्री होने वाली है। दावा है कि शगुफ्ता अली, आदित्य गुप्ता, आदेश चौधरी और आस्था चौधरी ये रिश्ता क्या कहलाता है में धांसू एंट्री करेंगे। अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन फैंस लीप के लिए तैयार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जेल में रहेंगे Sairaab एक्टर Rohit Chandel, कोर्ट ने रिजेक्ट की बेल; शो से भी मिलेगा झटका?

      नए विलेन की होगी एंट्री

      मीडिया रिपोर्ट्स में नए कलाकारों के रोल का भी अपडेट दिया गया है। दावा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में शगुफ्ता अली विलेन के रोल में दिखाई देंगी। दावा है कि वह अभिरा को परेशान करती हुई नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, आदित्य गुप्ता का रोल काफी मजेदार होगा। दावा है कि वह मायरा यानी एक्ट्रेस अर्शिया शर्मा के अपोजिट नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कास्टिंग पर कुछ भी कंफर्म नहीं है, लेकिन ये सच है कि लीप के जरिए मेकर्स एक बार फिर शो की स्थिति को ठीक करने की कोशिश करेंगे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article