Yash on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन आखिरी समय पर इसे टाल दिया गया। बता दें कि रामायण (Ramayana) की स्टार कास्ट ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया है। इस इवेंट में रणबीर कपूर समेत फिल्म से जुड़े सभी लोग शामिल हुए। इस दौरान यश ने रणबीर कपूर की दिल खोलकर तारीफ की। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: रिलीज से चंद घंटे पहले पोस्टपोन हुआ रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर, नमित मल्होत्रा ने जारी किया बयान)
यश ने कही ये बात
यश ने इवेंट में कहा, ' 'दुनिया में कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसमें भगवान राम का किरदार निभाने का पूरा गुण है। रणबीर ने भी कभी ऐसा दावा नहीं किया और यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। वह शानदार अभिनेता हैं। भगवान राम का किरदार निभाना बिल्कुल आसान नहीं है, लेकिन रणबीर ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। मैं उनकी मेहनत और समर्पण का दिल से सम्मान करता हूं।' यश ने रणबीर की फिटनेस और तैयारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रणबीर ने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है। जब दर्शक 'रामायण' देखेंगे तो उन्हें एक ऐसे भगवान राम नजर आएंगे, जिनमें त्याग, संकल्प और समर्पण साफ दिखाई देगा।'
क्यों रिलीज नहीं हो पाया ट्रेलर
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर आज नहीं रिलीज हो पाया। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने सोनी के साथ हुई डील के कारण ट्रेलर को टाला है. वहीं लोग इसके पीछे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को वजह बता रहे, हालांकि ऐसा नहीं है। नई डील के तहत अब ट्रेलर को भारत के साथ-साथ एक बड़े ग्लोबल इवेंट में एक साथ बाद की तारीख में रिलीज किया जाएगा। अभी मेकर्स ने रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया है। अब सभी लोग रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
