बॉलीवुड

2027 में ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस के बनेंगे किंग

Salman Khan upcoming film:बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सलमान की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। सलमान की ये मूवी साल 2027 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Image

pic credit- instagram

Salman Khan upcoming film: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था। हालांकि मेकर्स ने अब इसका नाम बदलकर मातृभूमि रख दिया है। बता दें कि इस बार ईद पर सलमान खान की कोई भी मूवी रिलीज नहीं हुई। हर बार इस खास मौके पर सलमान अपने फैंस को तोहफा देते हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि साल 2027 में ईद के मौके पर सलमान खान की ये मूवी रिलीज होने वाली है।

ईद पर रिलीज होगी सलमान की ये फिल्म

ईद का मतलब सलमान खान से जोड़ा जाता है। सालों से उन्होंने इस त्योहार पर फिल्में रिलीज कर दर्शकों को थिएटर्स में खींचा है। पहले ईद को हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा वीकेंड नहीं माना जाता था, लेकिन वांटेड और दबंग ने इस धारणा को बदल दिया। अब कई एक्टर इस तारीख का फायदा उठाते हैं। इस साल सलमान की कोई फिल्म ईद पर नहीं आई, लेकिन खबर है कि वे अपनी अगली फिल्म को ईद 2027 के लिए टारगेट कर रहे हैं। सलमान दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली के साथ बात कर रहे हैं ताकि शेड्यूल ऐसा बनाया जाए कि फिल्म ईद पर रिलीज हो सके। सूत्रों के मुताबिक, यह एक एक्शन से भरपूर कमर्शियल एंटरटेनर है। मूवी में सलमान को दर्शकों की पसंद के मुताबिक दिखाया जाएगा। प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और अप्रैल से शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म देशभर में शूट होगी और इसमें काफी VFX का काम होगा। मेकर्स अभी मूवी पर काम कर रहे हैं और जल्द ही घोषणा करेंगे। प्रोड्यूसर ने सलमान से वादा किया है कि फिल्म 2027 के पहले हाफ में रिलीज होगी।

इस मूवी का हुआ था बुरा हाल

सलमान खान की ईद 2025 पर रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। कमजोर कहानी और खराब निर्देशन के चलते फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 26 करोड़ कमाए, जो सलमान की पिछली ईद रिलीज से काफी कम थी। बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था। अब सभी की नजरें फिल्म मातृभूमि मेय वॉर रेस्ट इन पीस पर टिकी हुई है। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article