बॉलीवुड

Jeene Ke Hain Chaar Din पर Salman Khan ने किया मस्त डांस, लोग बोले- 'यादें ताजा हो गई...'

Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलमान खान को डांस करने देख फैंस गदगद हो गए हैं।

Image

सलमान खान ने उड़ाया गर्दा (pic credit-instagram/chatgpt)

Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में मातृभूमि से लेकर SVC 63 तक के नाम शामिल है। वहीं सलमान खान जल्द ही बिग बॉस 20 में भी धमाल मचाने वाले हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर सलमान खान के फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरे इंडियन फैंस VPN पर सुन रहे...' पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam ने किया बड़ा खुलासा)

सलमान खान ने मचाया धमाल

सामने आए इस वीडियो में सलमान खान अपने मशहूर गाने 'जीने के हैं चार दिन' के आइकॉनिक हुक स्टेप को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना उनकी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का है। वीडियो में सलमान काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अपने पुराने अंदाज में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करते हैं। उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें देखकर चीयर करते और सीटियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान भी इस पल को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। उनके डांस में वही पुराना स्वैग और एनर्जी नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस को उनके पुराने गानों की याद आ गई।

वीडियो वायरल होने के बाद सलमान के फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं और पुराने गाने से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर अभी यह साफ नहीं है कि इसे कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो किस मौके का है और इसमें दिख रहा कार्यक्रम कब हुआ, इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो हाल का है या पुराना। वहीं, सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 20 के होस्ट के रूप में वापसी करने वाले हैं। शो का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को कलर्स टीवी पर होगा और इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article