बॉलीवुड

'मेरे इंडियन फैंस VPN पर सुन रहे...' पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam ने किया बड़ा खुलासा

Atif Aslam on Indian Fans: आतिफ असलम ने भारतीय फैंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तानी सिंगर ने बताया कि बैन के बावजूद उनके गाने आज भी भारत में सुने जाते हैं।

Image

आतिफ असलम ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-chatgpt)

Atif Aslam on Indian Fans: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक से एक गाने गाए हैं। उनकी सिंगिंग को लोग खूब पसंद करते हैं, हालांकि कई सालों से वो भारत (India) में बैन है। इस बीच पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने इंडियन फैंस को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'टॉम क्रूज को मेरा ऊपर क्रश है....Mallika Sherawat ने किया बड़ा दावा)

आतिफ असलम ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में क्रिस फेड के साथ बातचीत में आतिफ असलम ने कहा कि भारत में उन्हें बैन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला भारत सरकार ने लिया था। आतिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों को लेकर इसी तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। आतिफ ने बताया कि पिछले करीब 10 सालों से उन्होंने भारत में कोई गाना नहीं किया है। हालांकि, उनके मुताबिक भारतीय फैंस आज भी VPN के जरिए उनके गाने सुनते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ फैंस उनके गानों की सीडी बनाकर दूसरे लोगों तक पहुंचाते हैं। आतिफ ने साफ किया कि वह पायरेसी का समर्थन नहीं करते, लेकिन उनका मानना है कि संगीत को जहां पहुंचना होता है, वह वहां पहुंच ही जाता है।

सिंगर ने कहा कि उनके सच्चे फैंस आज भी उन्हें और उनके संगीत को खोज लेते हैं। उन्होंने भारतीय फैंस से कहा कि वे इस स्थिति को लेकर दुखी न हों, क्योंकि वह भी उन्हें बहुत याद करते हैं। आतिफ ने कहा, “मुझे वहां काम करने की कमी महसूस नहीं होती, लेकिन मैं आप लोगों को जरूर याद करता हूं।” आतिफ ने आगे कहा कि वह उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उन्हें बैन किया। उनके मुताबिक, अगर यह बैन नहीं हुआ होता तो शायद उन्हें खुद को एक्सप्लोर करने और अपना म्यूजिक बनाने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने इस पूरे अनुभव को अपने लिए एक तरह से अच्छा मोड़ बताया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article