बॉलीवुड

Valentines Day से नहीं है Salman Khan का लेना-देना, नए कपल्स को इस अंदाज में किया विश

Salman Khan on Valentines Day: एक तरफ कपल्स वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान का वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो देखने के बाद फैन्स भी भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।

Image

Salman Khan

Salman Khan on Valentines Day: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपने बयानों के चलते छाए रहते हैं। फैन्स भी भाईजान की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। आज पूरे देश में कपल्स वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान का भी वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने को लेकर बड़ी बात कही है। सलमान खान ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वो वैलेंटाइन डे जैसी चीजों में विश्वास नहीं रखते हैं। आइए जानें अभिनेता ने क्या कहा है?

सलमान खान (Salman Khan) वीडियो में कहते हैं, 'वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना-देना भाई या मेरा ही लेना-देना है वैलेंटाइन डे से। आप सभी को मेरी ओर से वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं। गॉड ब्लेस यू।' बता दें सलमान खान ने अपनी लाइफ में कई हसीनाओं को डेट किया है। कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ने के बाद भी सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। सलमान खान ने खुद इस बात को कबूल कर लिया है कि अब उनकी उम्र निकल चुकी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार मनीष शर्मा ने निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में देखा गया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म को यशराज के बैनर तले बनाया गया था। 'टाइगर 3' के बाद अब सलमान खान ने दो दशकों के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म का टाइटल 'द बुल' रखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article