Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग हुई है, इस खबर ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। सलमान के घर फायरिंग का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर से हर सलमान खान के फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों तक हर कोई डरा हुआ है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी कुछ समय पहले इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी अपने भाई का हाल-चाल लेने के लिए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची हैं। सलमान खान-अर्पिता का रिश्ता काफी गहरा है और दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं, इस बीच सलमान खान के घर पर चलीं गोलियों की गूंज ने अर्पिता का दिल भी दहला दिया है।
जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अर्पिता, भाई का हाल चाल लेकर अपार्टमेंट से बाहर आती नजर आ रही हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
भाई सलमान के घर से बाहर आती दिखीं अर्पिता खान
सोशल मीडिया पर अर्पिता खान का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह अपने भाई सलमान खान घर से बाहर आती दिख रही हैं। यकीनन वह गोलीबारी की खबर सुनने के बाद ही सलमान का हाल-चाल लेने पहुंची हैं, इस बीच बता दें कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने पूरी जिम्मेदार ली है।
