Salman Khan Body Double Sagar passed due to cardiac arrest : बॉलीवुड के दंबग सलमान खान (Salman Khan) के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया। वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सागर को हार्ट अटैक आने के बाद हिंदू सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रामा केयर म्युनिसिपल अस्पताल ले जाया गया,जहां उन्हें डाक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सागर लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। सागर बिल्कुल स्वस्थ और फिट थे। उनकी उम्र 40 से 45 साल के बीच रही होगी। सागर के निधन की खबर को शाहरुख खान के बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे ने कंफर्म किया था।
सलमान की तरह सागर भी बैचलर थे। वो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। उनके पांच भाई थे। सागर अपने भाइयों का खर्चा उठाते थे। सागर मुंबई फिल्मों में एक्टर बनने आए थे। लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद सागर ने फिल्मों में बॉडी डबल बनने का काम शुरू किया था।
सलमान की फिल्मों में सागर ने निभाया बॉडी डबल का रोल
साल 1998 में सागर ने सलमान खान की फिल्म कुछ कुछ होता है से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सागर सलमान खान की कई फिल्मों में नजर आए। सागर ने बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दंबग, दंबग 2 जैसी कई फिल्मों में कमा किया था। सागर ने सलमान की 50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल का रोल प्ले किया था।
लॉकडाउन में नहीं था काम
सागर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन में मेरे पास काम नहीं था। उन्होंने कहा उस दौरान मैं शूटिंग से ज्यादा अपने शोज से पैसा कमाया करता था। कोरोना महमारी के दौरान फिल्मों की शूटिंग बंद हो गई थी, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।
