बॉलीवुड

सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का हुआ निधन, जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्ट अटैक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 09:46 PM IST

सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का हुआ निधन। पिछले 23 सालों से सलमान खान के साथ काम कर रहे थे।

Image

सलमान के बॉडी डबल सागर पांडे का हुआ निधन (साभार: instagram)

बॉडी डब्ल्स फिल्म यूनिट का जरूरी हिस्सा होते हैं। ज्यादातर एक्टर्स अपने शॉर्ट्स के लिए ही नहीं बल्कि स्टंट्स के लिए भी बॉडी डबल्स का इस्तमाल करते हैं। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया है। सागर पांडे का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। शाहरुख खान के बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे ने इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा, सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उनका निधन हो गया। उन्हें आनन फानन में हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रशांत वाल्डे ने आगे कहा, मैं काफी शाॉक्ड हूं। वह पूरी तरह से फिट और स्वस्थ थे। उनकी उम्र 40- 45 साल होगी।

लॉकडाउन में नहीं था सागर पांडे के पास काम

साल 2020 में सागर पांडे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन की वजह से उनके पास काम नहीं है। उन्होंने कहा था मैं शूटिंग से ज्यादा तो स्टेज शो से कमाता हूं। सागर पांडे ने सलमान खान की तरह शादी नहीं की थी। उनके पांच भाई थे। सागर ही अपने भाइयों का खर्चा उठाते थे।

सलमान खान ने जताया दुख

सागर फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे

सागर पांडे उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वो फिल्मों में एक्टर बनना चाहते थे लेकिन फिल्मों में बतौर एक्टर काम नहीं मिलने के बाद उन्होंने बॉडी डबल बनने का काम किया।

पिछले 23 सालों से सलमान के साथ काम कर रहे थे सागर

साल 1998 में सागर ने सलमान खान की फिल्म कुछ- कुछ होता है में सबसे पहली बार उनके बॉडी डबल की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दंबग, दंबग 2 और दंबग 3 जैसी कई फिल्मों में काम किया था। सागर ने सलमान खान की 50 से ज्यादा फिल्मोंं में बतौर बॉडी डबल काम किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article