Maharashtra State Film Awards Winner List: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक कार्य विभाग ने महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया। इस बार मराठी और हिंदी सिनेमा से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों को उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक्टर और निर्देशक प्रसाद ओक (Prasad Oak) को उनके बेहतरीन काम के लिए चुना गया है। वहीं दिग्गज संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को संगीत जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान मिलेगा। मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को भी सिनेमा में उनके लंबे और प्रभावशाली सफर के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Odyssey के मुरीद बने कमल हासन, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म देखकर दिया शानदार रिव्यू
इन स्टार्स को मिलेगा सम्मान
सरकार ने पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को छत्रपति वी. शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, सलीम खान को राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा प्रसाद ओक को छत्रपति वि. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाग सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस इन सितारों को बधाई देते नजर आए। ये विनर लिस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। हर तरह इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Anand Ahuja के बर्थडे पर Sonam Kapoor ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, कैप्शन में लिखी दिल की बात
प्रसाद ओक ने दिया रिएक्शन
इस सम्मान को लेकर प्रसाद ओक ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की जूरी सदस्यों को मैं इस अद्भुत सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बड़े होते हुए वि. शांताराम जी की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं और उनके भारतीय सिनेमा में दिए गए अतुलनीय योगदान से बहुत कुछ सीखा है। उनके नाम से यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। मैं उन सभी निर्देशकों, निर्माताओं और सहयोगियों का भी गहरा आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे कलाकार के रूप में आगे बढ़ने के अवसर दिए। दर्शकों का विशेष शुक्रिया, जिनके प्यार और प्रोत्साहन ने मेरी इस यात्रा को लगातार आगे बढ़ाया है। ये सम्मान मैं अपनी परिवार को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मेरे जीवन के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है।'
