बॉलीवुड

Salaar से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक, इंटेस लुक में देखकर फैंस के खड़े हो गए रोंगटे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 16, 2023, 01:34 PM IST

Prithviraj Sukumaran Poster: साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का आज 41वां जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपने जन्मदिन पर सालार से फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में पृथ्वीराज वर्धाकराजा मन्नार की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर को इंटेस लुक में देखकर फैंस के रौंगटे खड़े हो गए हैं।

Image

Prithviraj Sukumaran (credit pic: instagram)

Prithviraj Sukumaran Poster: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार (Salaar) का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के 41वें जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है। पृथ्वीराज फिल्म में वर्धाराजा मन्नार की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्टर ने न्यू लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पृथ्वीराज सुकुमारन इंटेस लुक में नजर आए। एक्टर ने अपने लुक को स्पेटम रिंग के साथ कंप्लीट किया है। पृथ्वीराज फिल्म में अनोखे अंदाज में दिखाई देंगे। फैंस एक्टर के दमदार लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक ने जीता फैंस का दिल

एक्टर ने फिल्म से अपना पोस्टर शेयर करते हुए फिल्ममेकर प्रशांत नील, प्रभास और पूरी टीम का धन्यवाद किया। मैं इस फिल्म के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहा हूं। सालार में प्रभास, श्रुति हासन, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी, जगपति बाबू मुख्य भूमिका में हैं। सालार को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। सालार के साथ बॉक्स ऑफिस पर डंकी रिलीज होगी। डंकी में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। डंकी में शाहरुख और तापसी पन्नू पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article