बॉलीवुड

Daayra से सामने आया Kareena Kapoor का एक और धाकड़ लुक, DCP अजूनी कोहली बन दिखाया तेवर

Kareena Kapoor Look From Daayra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही "दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म से जुड़ा एक्ट्रेस का एक और लुक सामने आया है, जिसमें उनका तेवर देखने लायक रहा।

Image

Daayra से सामने आया करीना कपूर का एक और धाकड़ लुक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kareena Kapoor Look From Daayra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करीना कपूर ने बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दी हैं और अपने हर किरदार को उन्होंने बखूबी अदा किया है। जल्द ही करीना कपूर फिल्म 'दायरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, वहीं मूवी को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया गया है। 'दायरा' (Daayra) की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन रिलीज से पहले करीना कपूर का एक और लुक सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के तेवर देखने लायक रहे। करीना कपूर का 'दायरा' से जुड़ा ये लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra: मेघना गुलजार ने बताया असली घटनाओं पर फिल्म बनाने का तरीका, बोलीं- 'अपने दायरे में रहना जरूरी'

    'दायरा' (Daayra) से जुड़े अपने लेटेस्ट लुक को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। फोटो में डीसीपी अजूनी कोहली के तौर पर करीना कपूर का अवतार देखने लायक रहा। इस फोटो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने लिखा, "डीसीपी अजूनी कोहली को कानून पता है और वो इसके साथ खड़ी रहती है। डीसीपी अजूनी कोहली और 'दायरा' की मेकिंग को नजदीक से देखें।" एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि मूवी से जुड़ा बीटीएस आज शाम 4 बजे तक रिलीज होगा। करीना कपूर की इस पोस्ट पर कुछ ही देर में 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra Song Sach Ka Daayra OUT: गुलजार के शब्दों को मिला अमित त्रिवेदी का म्यूजिक-बी प्राक की आवाज का साथ, देखें वीडियो

      यहां देखें 'दायरा' का ट्रेलर

      कब रिलीज होगी करीना कपूर की 'दायरा'

      बता दें कि करीना कपूर स्टारर 'दायरा' (Daayra) 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। मूवी में करीना कपूर के साथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका अदा करेंगे। वह डीसीपी रमन कुमार का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के जरिए करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अब बड़े पर्दे पर ये सितारे क्या जलवा बिखेरने वाले हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article