बॉलीवुड

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान ने बेड से उठकर की वॉक, तैमूर ने अब्बा को दिया सहारा

Saif Ali Khan Health Update: हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि सैफ अली खान( Saif Ali Khan) जब अस्पताल आए थे तब वह खून से लतपथ थे। सर्जरी के बाद उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। आइए बताते हैं कैसी हैं उनकी सेहत

Image

Saif Ali Khan Health Update

Saif Ali Khan Health Update: अभिनेता सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) कल सुबह से ही मुंबई अस्पताल में एडमिट हैं। एक्टर के घर पर हुई चोरी की घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं सर्जरी के बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स की स्पेशल टीम की निगरानी में उनकी सर्जरी हुई थी। अब टीम ने बताया है कि जब सैफ अस्पताल आए तब उनकी सेहत कैसी थी और वह किस के साथ वहाँ आए थे। आइए बताते हैं डॉक्टर्स ने क्या कहा।

तैमूर के साथ अस्पताल आए थे सैफ अली खान

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि सैफ अली खान( Saif Ali Khan) जब अस्पताल आए थे, मैं वो डॉक्टर हूं जो उनको पहले घंटे में मिला था। उनके पूरे शरीर में खून था, लेकिन वह अपने छोटे से बेटे तैमूर( Taimur Ali Khan) के साथ चलकर आ रहे थे। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि इस हालत में भी वह वॉक करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखकर लग रहा था कि वह असल में हीरो हैं। सर्जरी के बाद वह फिलहाल बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

नॉर्मल वॉर्ड में हुए शिफ्ट

पीटीआई ने शेयर की वीडियो में बताया गया है कि उन्हें तीन चोटें आई थीं... दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिने हिस्से पर और सबसे बड़ी चोट पीठ पर लगी थी जो रीढ़ की हड्डी में थी। नुकीली चीज अंदर घुस गई थी, जो बहुत गहराई तक चली गई थी, लेकिन इससे रीढ़ की हड्डी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, वह बिल्कुल ठीक हैं।आज हमने उन्हें चलने के लिए तैयार किया, वे चलने के लिए पूरी तरह से ठीक हैं। वे नियमित आहार पर हैं और इसीलिए हमने उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। अभी उन्हें एक हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article