Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के कुछ सितारों की राय सामने आने के बीच कंगना ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) पर भी निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में कंगना ने शाह की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए तीखी बात कही है। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कंगना ने ऐसा क्या कह दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Jeene Ke Hain Chaar Din पर Salman Khan ने किया मस्त डांस, लोग बोले- 'यादें ताजा हो गई...')
कंगना रनौत ने किया हमला
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए उन्हें लोमड़ी तक कह दिया। यह विवाद अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा की उस टिप्पणी के बाद बढ़ा, जिसमें उन्होंने छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया था। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पीयूष मिश्रा की टिप्पणी से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हर कोई किसी न किसी का वफादार होता है, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि जिस देश की रोटी खाती हैं, उसकी रक्षा और उसके लिए लड़ाई करती हैं। कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वह इस देश में रहते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।

कंगना रनौत ने किया हमला (pic credit-instagram)
कंगना ने आगे लिखा कि इंसान को कुत्ता कहा जाना भी एक तरह से तारीफ है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत हर किसी में नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह जैसे लोमड़ी कहलाने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करेंगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जांच CBI या हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों की कमेटी से कराई जाए।
