S. S. Rajamouli Reviews Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रही है। चंद दिनों में ही धुरंधर 2 ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। वहीं वर्ल्डवाइड में भी धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है। बता दें कि बॉलीवुड समेत साउथ के सभी स्टार्स धुरंधर 2 को प्यार दे रहे हैं। इस बीच दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का रिव्यू किया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
एसएस राजामौली ने की तारीफ
सेलेब्स सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अब इस लिस्ट में नाम जुड़ गया है मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली का। राजामौली ने एक्स पर लिखा, 'मुझे धुरंधर-1 बहुत पसंद आई थी, लेकिन द रिवेंज ने उसे बड़ी बुलंदियों पर पहुंचाया है। लेखन, कास्टिंग, टेक्निकल काम, म्यूजिक, वर्ल्ड डिजाइन और निर्देशन बिल्कुल परफेक्ट है... लेकिन असली ताकत इसकी भावनात्मक गहराई में है।' उन्होंने आगे लिखा, 'लेखन ने ऐसे ट्विस्ट्स बुने हैं जो असली तनाव और इमोशन से भरपूर हैं। आदित्य धर, तुमने कमाल कर दिया। 4 घंटे की फिल्म बनाने और रिलीज करने में हिम्मत लगती है। दर्शक आखिरी फ्रेम तक सीट से चिपके रहते हैं।'
रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात
राजामौली ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, 'रणवीर, क्या परफॉर्मेंस है यार... शेड वाली बहन वाली सीक्वेंस एक्टिंग की मास्टरक्लास है। शुरुआत से लेकर दिल दहला देने वाले क्लाइमेक्स तक, तुमने हमजा और जसकीरत दोनों में जादू कर दिया। माधवन गारू, आपने भी जबरदस्त एक्टिंग की है।' राजामौली की तारीफ ने फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है। धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बताते चलें कि विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी धुरंधर 2 की खूब तारीफ की है।
