बॉलीवुड

ऋचा की हाथों में चढ़ा प्यार का रंग! खूबसूरत मेहंदी के बीच क्या आपको दिखा उनके होने वाले पति अली का नाम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:49 PM IST

Richa Chadha Mehndi: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। शादी से पहले अदाकारा ने अपनी मेहंदी की तस्वीर साझा की है जिसमें एक चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Image

Richa Chadha Mehndi Picture

KEY HIGHLIGHTS
  • 2 साल से अपने शादी का इंतजार कर रहे हैं ऋचा-अली।
  • अगले महीने शादी करेगा यह बॉलीवुड कपल।
  • शादी से पहले अदाकारा ने शेयर की मेहंदी की तस्वीर।

Richa Chadha Mehndi: 2 साल से बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं (Richa Chadha And Ali Fazal Wedding)। दरअसल, यह दोनों 2 साल पहले अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इनका प्लान सफल नहीं हो पाया था। अब जब कोरोना का खतरा थोड़ा कम हो गया है, तब यह दोनों सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शादी करने जा रहे हैं। यह दोनों अपनी शादी को बेहद खास बनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं (Richa Chadha And Ali Fazal Wedding)। अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी करेंगे। यह एक इंटिमेट वेडिंग होगी। शादी से पहले कपल ने ढेर सारी बधाई देने के लिए अपने फैंस को शुक्रिया भी कहा था।

अब, ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेहंदी की झलक दिखाई है (Richa Chadha Mehndi)। गैंग ऑफ वासेपुर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपने हाथ और पैरों में लगी मेहंदी दिखाई (Richa Chadha Mehndi Pictures)। बुरी नजर से बचने के लिए उन्होंने नेल आर्ट के जरिए अपने नाखूनों पर एविल आई भी बनाया है। ऋचा चड्ढा के हाथों में लगी हुई मेहंदी काफी खूबसूरत लग रही है। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऑडियो मैसेज भी शेयर किया था। इस ऑडियो मैसेज में ऋचा और अली अपने फैंस को ढेर सारा प्यार और बधाई देने के लिए धन्यवाद कह रहे थे।

Richa Chadha Mehndi Photos

Richa Chadha Mehndi Photos

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी इस वर्ष एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान होगी। अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में किराए पर लिए गए एक बंगले में यह दोनों शादी करेंगे। जिसके बाद साउथ मुंबई के एक होटल में इन दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। अली और ऋचा की पहली मुलाकात वर्ष 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। इन दोनों को फिल्म फुकरे के तीसरे इंस्टॉलमेंट में एक बार फिर साथ देखा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article