बॉलीवुड

ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में कृति ने लूट ली लाइमलाइट, तो वरुण की यह चीज देख लोग नहीं रोक पाए अपनी हंसी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 05:13 PM IST

Kriti Sanon And Varun Dhawan Spotted Together: एक इवेंट के दौरान कृति सेनन और वरुण धवन को स्पाॅट किया गया। इस इवेंट में कृति सेनन के लुक ने जहां लोगों का दिल जीत लिया वहीं वरुण धवन की एक चीज देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

Kriti Sanon And Varun Dhawan Papped At An Event

KEY HIGHLIGHTS
  • अमर कौशिक द्वारा निर्देशित है फिल्म भेड़िया।
  • कृति और वरुण फिल्म में निभा रहे हैं मुख्य भूमिका। ‌
  • एक इवेंट के दौरान इन दोनों को किया गया स्पॉट।

Kriti Sanon And Varun Dhawan Papped Together: बड़े पर्दे पर अब जल्द ही वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) को एक साथ देखा जाएगा। फिलहाल फिल्म भेड़िया (Film Bhediya) का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है लेकिन हाल ही में इसके रिलीज डेट अनाउंसमेंट को लेकर एक खबर सामने आई है (Film Bhediya Trailer Release Date Announcement)। कुछ दिन पहले वरुण और कृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं जिनमें यह दोनों फिल्म के सेट पर नजर आ रहे थे। वरुण धवन ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अदाकारा के साथ फिल्म के गाने पर रिहर्सल करते हुए देखे गए थे। आज इन दोनों सितारों को एक इवेंट के दौरान एक साथ स्पाॅट किया गया।

इस इवेंट के लिए कृति सेनन ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं जिसमें पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अदाकारा ने इस ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप रखा था और पेंसिल हील कैरी की थी। इस प्यारे से लुक की वजह से कृति सेनन ने लाइमलाइट लूट ली। लेकिन वरुण धवन की एक चीज लोगों के लिए मजाक का विषय बन गई। इस इवेंट के लिए वरुण धवन ने डेनिम जैकेट कैरी किया था। वरुण धवन के इस डेनिम जैकेट का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने तो यह पूछ लिया कि उन्होंने यह जैकेट किसकी पहन रखी है।

सिर्फ वरुण धवन की जैकेट ही नहीं बल्कि लोगों ने कृति सेनन और वरुण धवन की हाइट को लेकर भी खूब मजाक उड़ाया। कुछ लोगों ने कृति सेनन की हाइट को लेकर उनकी तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि कृति सेनन के सामने वरुण धवन कितने छोटे लग रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा 'हाइट कहां जा रही है कोई मैच नहीं है।' खबरों के अनुसार, कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंसमेंट कल यानी 30 सितंबर को किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article