बॉलीवुड

PV Sindhu की उपलब्धियों ने उड़ाए Anupam Kher के होश! आप भी देखें अंदर से कैसा है बैडमिंटन प्लेयर का घर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 08:01 PM IST

Anupam Kher Visits PV Sindhu: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से उनके घर पर मुलाकात की। वीडियो शेयर कर एक्टर ने बताया कि पीवी सिंधु को मिले अवॉर्ड्स और ट्रॉफीज देखकर उनके होश उड़ गए हैं।

Image

Anupam Kher Took A Home Tour Of PV Sindhu's Home

KEY HIGHLIGHTS
  • पीवी सिंधु से एक्टर अनुपम खेर ने की मुलाकात।
  • वायरल हुआ अनुपम खेर और पीवी सिंधु का वीडियो।
  • सिंधु को मिले अवाॅर्ड्स-ट्रॉफीज देखकर उड़े एक्टर के होश।

Anupam Kher Visits PV Sindhu: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में बैडमिंटन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) से उनके घर पर मुलाकात की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Anupam Kher Instagram Handle) पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह पीवी सिंधु के घर का होम टूर ले रहे हैं (Anupam Kher Take A Home Tour Of PV Sindhu's Home)। इस दौरान अनुपम खेर ने पीवी सिंधु को मिले अवाॅर्ड्स और ट्रॉफीज की झलक भी दिखाई जिसे देखने के बाद सबके होश उड़ गए। अनुपम खेर ने इस वीडियो (Anupam Kher Video) में खुद यह बताया है कि पीवी सिंधु की उपलब्धियों को देखकर वह खुद हैरान हैं। बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर कर यह बताया कि उन्हें अनुपम खेर से मिलकर बहुत खुशी हुई।

अनुपम खेर (Anupam Kher) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सबसे पहले पीवी सिंधु (PV Sindhu) का इंट्रोडक्शन देते हैं उसके बाद उनके घर का होम टूर लेते हैं। अनुपम खेर कहते हैं 'जरा इस वाॅल को देखिए, मुझे खुद पर गर्व होता था कि मेरे वॉल पर काफी सारे अवाॅर्ड्स हैं पर यह तो कमाल है। ओ माय गॉड।' इसके बाद वह कहते हैं 'यहां तो जगह ही नहीं है, बिल्कुल जगह नहीं है।' पीवी सिंधु को मिले इतने सारे अवाॅर्ड्स और ट्रॉफीज (PV Sindhu's Awards And Trophies) देखने के बाद ऐक्टर के होश उड़ गए। यह वीडियो शेयर करने के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा 'यह कमाल का है, हाल ही में मुझे पीवी सिंधु से उनके घर पर मिलने का मौका मिला। उन्होंने बहुत नम्रता से मुझे अपना घर दिखाया।'

इसके बाद अनुपम खेर ने लिखा '8 साल की उम्र से! उनके अवॉर्ड्स, ट्रॉफीज और विनम्रता ‌देखकर मेरे होश उड़ गए! वह भारत की बेटी हैं, हमारा सम्मान हैं। वह हमारी प्रेरणा हैं। जय हो जय हिंद। पीवी सिंधु ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और अनुपम खेर की तस्वीर शेयर की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article