बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा और अली फजल का लखनऊ शादी में दिखा शाही अवधी लुक, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 02:08 PM IST

Richa Chadha Ali Fazal Lucknow wedding: बॉलीवुड की भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा और अली फज़ल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। यह जोड़ा लखनऊ के लिए रवाना हुआ जहां एक कार्यक्रम मेहमानों के लिए रखा गया।

Image

ऋचा चड्ढा और अली फजल का लखनऊ शादी में दिखा शाही अवधी लुक, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

Richa Chadha Ali Fazal Lucknow wedding: बॉलीवुड की भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा और अली फज़ल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद दोनों सितारे लखनऊ पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी शादी को एक सीरीज की तरह तैयार किया है। लखनऊ में खास मौके पर जाने-माने डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन किए गए अपने वस्त्रों में दोनों शाही लग रहे थे। इस लिबास में दोनों ने एक-दूसरे से मैच कर रहे थे, अली ने पैनल वाले गोल्ड और बेज शेरवानी पहनी हुई है और ऋचा ऑफ व्हाइट आउटफिट में नज़र आई।

यह जोड़ा लखनऊ के लिए रवाना हुआ, जहां ऋचा के नाम पर अली के परिवार द्वारा एक शाम के कार्यक्रम आयोजन किया गया। शाम की शुरुआत राजस्थान के साबरी ब्रदर्स द्वारा ऊर्जा से भरपूर कव्वाली प्रस्तुति के साथ हुई। सजावट अवधी लखनवी संस्कृति की प्रशंसा में थी जिसमें सुनहरे कस्टम मेड ड्रेप्स, झूमर कैंडल होल्डर थे। भोजन को लखनऊ के एक हेरिटेज परिवार द्वारा संचालित होटल लेबुआ द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किया गया था, जिसमें महमूदाबादी द्वारा विशेष व्यंजन तैयार किए गए थे, जो एक अन्य पारंपरिक परिवार संचालित खानपान कंपनी है जो इस क्षेत्र के विशिष्ट व्यंजन बनाने में महारत है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल की मेहंदी सेरेमनी भी हो चुकी है। ऋचा ने अपने नाम के R और अली के नाम के A को मिलाकर एक खास डिजाइन भी बनवाया था।इससे पहले ऋचा और अली ने सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की थीं। बता दें दिल्ली में शादी करने के बाद ऋचा और अली मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। रिसेप्शन के न्यौते भेजे जा चुके हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड और हॉलीवुड से मेहमानों को बुलाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article