बॉलीवुड

Exclusive: ऋचा चड्डा और अली फजल की शादी का फंक्शन शुरू, इस प्राइवेट डिनर में शामिल होंगे खास लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:22 PM IST

Richa Chadha and Ali fazal Pre- Wedding Function starts today : अली फजल और ऋचा चड्डा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो रहे हैं। आइए जानते हैं कपल की शादी के रस्मों में कौन - कौन से लोग शामिल होंगे।

Image

ऋचा चड्ढा और अली फजल (साभार: Instagram)

Richa Chadha and Ali fazal Pre- Wedding Function starts today : ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। शादी को लेकर तमाम अपडेट सामने आ रहे हैं। शादी की तैयारियों के लिए अली और ऋचा के परिवार वाले दिल्ली पहुंच चुके हैं। हम सभी जानते थे कि अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्डा (Richa Chadha) जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज रात में शादी का पहला फंक्शन शुरू हो गया है। इस इंटीमेट डिनर पार्टी में परिवार वाले और बचपन के दोस्त शामिल होंगे।

ऋचा और अली अपनी शादी को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। कपल अपनी शादी को लोकल और खास बनाने में जुटे हैं। ऋचा और अली के परिवार वाले दिल्ली में इस रॉयल वेडिंग की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी में देसी म्यूजिक के साथ- साथ दिल्ली का स्पेशल लोकल फूड भी शामिल होगा।

ऋचा और अली का रिस्पेशन इस क्लासिक जगह होगा

ऋचा और अली मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन की पार्टी देंगे। ये रिस्पेशन किसी मैरिज होम या फार्म हाउस में नहीं बल्कि 176 साल पुरानी मिल में होगी। ऋचा और अली का वेडिंग वेन्यू द ग्रेट ईस्टर्न होम है जो 176 साल पुरानी मिल के अंदर है। दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। प्री वेडिंग में ऋचा क्रेसा बजाज और राहुल मिश्रा के डिजाइनर आउटफिट पहनेंगी। वहीं, अली फजल के आउटफिट को अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। कपल की मेहंदी और संगीत फंक्शन उनके दोस्त के घर पर हो सकता है। ये जगह कपल के लिए बेहद खास है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। पिछले 2 सालों से कोरोना वायरस की वजह से दोनों की शादी लंबे समय से टल रही है। अब जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article