बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: 'अंदर के लोग ज्यादा बेहतर थे' जेल के दिनों को याद Rhea Chakraborty ने बड़ा खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 12, 2026, 02:21 PM IST

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने जेल में बिताए 27 दिनों को याद किया। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने एक ऐसी बात बोली जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Image

रिया चक्रवर्ती ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रिया चक्रवर्ती की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी रिया चक्रवर्ती की बॉलीवुड पर दिया बयान वायरल हो जाता है, तो कभी उनके लुक से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। अब सब के बीच रिया चक्रवर्ती का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती अपने जेल के दिनों को याद किया है। तो चलिए जानते हैं रिया चक्रवर्ती ने इसको लेकर क्या बोला है, जिसको इतनी चर्चा हो रही है।

रिया चक्रवर्ती ने किया ये खुलासा

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में कॉमेडियन तन्मय भट के साथ एक बातचीत में जेल में बिताए दिनों के बारे में खुलकर बात की। तन्मय ने पूछा कि जेल में लोग टाइमपास के लिए क्या करते हैं। रिया ने जवाब दिया, 'वो गाते हैं, नाचते हैं, ठेचा बनाते हैं।' उन्होंने जेल में मिले लोगों के बारे में भी बात की और बताया कि 'जेल के अंदर के लोग बाहर के लोगों से बेहतर होते हैं क्योंकि अंडरट्रायल महिला जेल में ज्यादातर लोग बेगुनाह होते हैं। वहां कोई हैरार्की नहीं है। सब बराबर हैं, सबका सिर्फ नंबर होता है, नाम नहीं।' रिया ने जेल के खाने और अपनी आने वाली किताब पर भी मजाक उड़ाया। खाने के बारे में सीधे जवाब देने के बजाय उन्होंने तन्मय से कहा, 'गाइज, मैं ये किताब लिख रही हूं, पढ़ लेना।' किताब का नाम पूछने पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'किताब का नाम है चुड़ैल का बदला।' जेल के खाने पर हंसी-मजाक जारी रखते हुए उन्होंने कहा, 'जेल में सूशी मिलती है, शैम्पेन मिलता है, वड़ा पाव, चाट।'

रिया ने जेल में बिताए थे कई दिन

रिया को सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच के दौरान हुई थी। रिया करीब 27 दिनों तक जेल में रहीं और बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article