Urmila Matondkar Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर (Mohsin Akhtar) ने दूसरी शादी कर ली है। हाल ही में मोहसिन ने अपनी दूसरी शादी के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह पिंक शेरवानी में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी निदा भट्ट रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोहसिन ने तस्वीरों के साथ अपनी पत्नी के लिए एक खास नोट भी लिखा। इस बीच उर्मिला मातोंडकर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढे़ें-Janhvi kapoor को दिल्ली हाई कोर्ट की दो टूक- 'आप सेलिब्रिटी हैं हर चीज से...')
उर्मिला मातोंडकर ने मारा ताना
उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे महंगी चीजें पसंद हैं, जैसे प्यार, वफादारी और समय।' उर्मिला की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे मोहसिन की दूसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। बता दें कि मोहसिन ने इसी साल जून में अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें दोबारा प्यार मिला है और वह अपनी पत्नी के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी निदा के लिए लिखा था कि उनकी सच्चाई और प्यार ने उनकी जिंदगी में नई रोशनी ला दी है।

उर्मिला मातोंडकर ने मारा ताना (pic credit-instagram)
मोहसिन अख्तर की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उनकी शादी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की शादी इंटरफेथ थी और उनके बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर भी था। उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात साल 2014 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। मोहसिन कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल हैं। वहीं, उर्मिला बॉलीवुड की जानी-मानी और मॉडल हैं। शादी के बाद दोनों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया था और इसके बाद निकाह किया था। हालांकि, करीब एक दशक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आने लगीं। सितंबर 2024 में ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी।
