बॉलीवुड

THROWBACK: किरण कुमार को जब डेट कर रही थीं रेखा, एक्स की बात पर होती थी दोनों की लड़ाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 03:47 PM IST

Rekha Was dating Kiran Kumar Bollywood Throwback: रेखा अपने फिल्मी करियर के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते और विवादों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ के बारे में कई दिलचस्प किस्से अक्सर ऑनलाइन सामने आते रहे हैं।

Image

Kiran Kumar and Rekha

Bollywood Throwback: रेखा बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध और 'एवरग्रीन' अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रेखा 180 से ज्यादा फिल्मों में दिखाई दी हैं और नेशनल फिल्म पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि रेखा अपने फिल्मी करियर के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते और विवादों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ के बारे में कई दिलचस्प किस्से अक्सर ऑनलाइन सामने आते रहे हैं।

अब हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसका साल 1975 के एडिशन में एक फिल्म पत्रिका में जिक्र किया गया था। इसमें यह खुलासा किया गया था कि रेखा, 90 के दशक में अभिनेता किरण कुमार को खूब परेशान किया करती थीं।

एक रेडिट यूजर ने हाल ही में एक पुराना मैग्जीन आर्टिकल शेयर किया है। पत्रिका के लेख के अनुसार, रेखा उस समय किरण कुमार को डेट कर रही थीं और वह अभिनेता के 'कर्तव्यपरायण पुत्र' के व्यक्तित्व और रात 10 बजे तक 'दूध का गिलास' पीने के लिए घर लौटने की उनकी जिद से नाराज हो जाती थीं।

किरण ने यह कहा था कि जब रेखा फोन कॉल पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड की आवाज की नकल करती थीं तो वह नाराज हो जाते थे। फिर, जब मैं उसके साथ स्वीट हो जाता था तो वह पागल हो जाती थी।

गौरतलब है कि रेखा की निजी जिंदगी उनके कथित अफेयर्स और लिंकअप की अफवाहों के कारण हमेशा सुर्खियों में रही है। रेखा का नाम उनके को-स्टार्स जीतेंद्र, किरण कुमार, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और यहां तक कि अक्षय कुमार से भी जुड़ चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article