Ravi Kishan joins Naagzilla: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निर्माता करण जौहर के साथ फिल्म नागजिला के लिए दोबारा हाथ मिलाया है। इन दोनों की जोड़ी ने पहली दफा तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के लिए हाथ मिलाया था। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग खत्म होने के बाद इन दोनों को मृगदीप सिंह लांबा की सुनपनैचुरल कहानी पसंद आई, जिसके लिए ये फिर से साथ आ गए हैं। फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रूप में दिखाई देंगे और दर्शकों को गुदगुदाएंगे। अगर न्यूज 18 की ताजा खबर की मानें तो नागजिला में एक्टर रवि किशन की भी धांसू एंट्री हो गई है।
न्यूज 18 ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है, नागजिला के मेकर्स लगातार ऐसे कलाकारों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की हो। मेकर्स ने इस बात को ध्यान में रखते हुए एक्टर रवि किशन के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन एक्टर रवि किशन के साथ हाथ मिलाएंगे। यह कार्तिक और रवि किशन की साथ में पहली मूवी होगी। मेकर्स इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि कार्तिक-रवि के किरदारों के बीच में जबरदस्त कॉमेडी सीन्स हो।'
सूत्र ने पोर्टल को आगे बताया है, 'नागजिला के मेकर्स ऐसे कलाकारों की तलाश में हैं, जो कॉमेडी अच्छी करते हैं। रवि किशन अहम किरदार के लिए उनकी पहली पसंद हैं क्योंकि रवि किशन की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। बीते साल रवि किशन की लापता लेडीज रिलीज हुई थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग ने सबका दिल जीत लिया था। कार्तिक-रवि मिलकर नागजिला में दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे।'
