Ranbir signed Ramayana for Raha: एनिमल में खूंखार रोल निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में भगवान राम का रोल निभाते दिखेंगे। फिल्म रामायण का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रामायण इस साल दीपावली के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी, जिसका फर्स्ट टीजर हनुमान जयंती के मौके पर दर्शकों के सामने होगा। बीते मंगलवार को रामायण के मेकर्स ने लॉस एंजेसिल में स्पेशल टीजर स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें कई लोग पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर ने दर्शकों और मीडिया के साथ भी बात की और कई बड़े खुलासे किए। रणबीर कपूर ने इस दौरान ये भी बताया कि जब उनके पास सबसे पहले फिल्म रामायण का ऑफर आया था तब उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था। (इसे भी पढ़ें: Fact Check: 'रामायण' से लीक हुआ रणबीर कपूर-यश का लुक? मिनटों में वायरल हुआ वीडियो)

Image Source: Social Media
रणबीर कपूर ने क्यों ठुकरा दी थी फिल्म रामायण
रणबीर कपूर ने रामायण टीजर स्क्रीनिंग इवेंट के दौरान बात करते हुए बताया कि नमित मल्होत्रा ने 4 साल पहले उन्हें इस प्रोजेक्ट का ऑफर दिया था लेकिन तब उन्हें लगता था कि वो इसके लिए परफेक्ट च्वाइस नहीं हैं। रणबीर के अनुसार, "मैं नमित से कहा था कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं। मैं इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा और मैंने इस प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया।" (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser Review: "2.30 मिनट रोंगटे खड़े करने के लिए काफी", दर्शकों ने रामायण की टीम को किया सलाम)
बेटी राहा की वजह से रणबीर कपूर ने साइन की फिल्म रामायण

Image Source: TNN
रणबीर कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब वो पिता बने तो उनके अंदर कई बदलाव आए। राहा के जिंदगी में आने के बाद उन्होंने रामायण साइन करने का मन बनाया। रणबीर कपूर ने बताया, "जब मैं पहली बार पिता बना, तब मेरे अंदर ये भावना जागी कि मुझे ये रोल निभाना चाहिए। ये एक कोइंसीडेंट था कि राहा के आने के बाद मुझे लगा कि मेरी जिंदगी बदल रही है और मैं इस तरह के रोल के लिए तैयार हूं।"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
