बॉलीवुड

Fact Check: 'रामायण' से लीक हुआ रणबीर कपूर-यश का लुक? मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2026, 03:43 PM IST

Ramayana First Look Video Leak: बॉलीवु़ड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो का सच

Image

Image Source: AI-generated

Ramayana First Look Video Leak: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का एक टीचर सामने आया था, जिसमें रणबीर कपूर और यश की पहली झलक देखने को मिली थी। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया था। इन सब के बाद मेकर्स फिल्म का नया वीडियो रिलीज करने वाले हैं। जिसमें फिल्म की स्टार्स का पहला फुल लुक फैंस को दिखाया जाएगा। लेकिन इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser Review: "2.30 मिनट रोंगटे खड़े करने के लिए काफी", दर्शकों ने रामायण की टीम को किया सलाम)

फिल्म से लीक हुआ लुक?

नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म से भगवान राम के पहले ग्लिम्प्स की रिव्यूज ज्यादातर पॉजिटिव हैं। अमेरिका के बाद प्रमोशंस कल से भारत में शुरू हो रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो गया। नेटिजन्स ने दावा किया कि लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद राम का ग्लिम्प्स लीक हो गया है। लेकिन ये सच नहीं है। अप्रैल फूल्स डे के मजाक की तैयारी के बीच इंटरनेट पर ये वीडियो घूमने लगा, जिससे लोग हैरान हो गए। वायरल वीडियो AI से बनाया गया है, जिसमें सनी देओल हनुमान, रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में दिख रहे हैं। क्लिप में अंग्रेजी वॉइसओवर था, जो रामायण की कहानी को दुनिया भर के दर्शकों को समझा रहा था। ये वीडियो पूरी तरह AI से बनाया गया है। (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश नहीं होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा, मेकर्स ने तलाश ली नई तारीख!)

हनुमान जयंती पर रिलीज होगा लुक

फिल्म रामायण से जुड़ा ये वायरल वीडियो पूरी तरफ से फर्जी है। फिल्म रामायण से रणबीर कपूर के रोल भगवान राम का पहला पूरा लुक वीडियो हनुमान जयंती 2026 को सुबह 9 बजे रिलीज होगा। आपको बता दें कि हनुमान जयंती कल यानी 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। अमेरिका में राम के ग्लिम्प्स की पहली स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर ने रामायण में राम का रोल करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि तैयारी सिर्फ शारीरिक नहीं थी, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक भी थी। उन्होंने आगे कहा कि परफॉर्मेंस ज्यादा समझने और बहुत ईमानदारी से करने के बारे में थी।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

नीतेश तिवारी फिल्म रामायण में रणबीर, यश, साई पल्लवी, सनी और रवि दुबे के साथ रामायण की कास्ट में लारा दत्ता कैकेयी का रोल निभाती नजर आएंगी और अरुण गोविल दशरथ बनेंगे। काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभाएंगी, जबकि रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में होंगी। कास्ट में अमिताभ बच्चन जटायु के रोल में हैं और फिल्म के नैरेटर भी होंगे। विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, सुहैल नय्यर सुग्रीव और कुणाल कपूर इंद्र का रोल करेंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article