Ramayana Teaser Review: डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण बनकर लगभग तैयार हो चुकी है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा का ये ड्रीम प्रोजेक्ट इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस अभी से एक्साइटेड हैं। फिल्म रामायण के मेकर्स जल्द ही इसका पहला टीजर दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग बीते मंगलवार को लॉस एंजेलिस में रखी गई थी। अगर वहां से सामने आ रही रिपोर्ट्स की बात करें तो रामायण टीजर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। जिन-जिन लोगों ने रामायण का टीजर देखा है, उनका मानना है कि टीजर देखते हुए उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। (इसे भी पढ़ें: Upcoming Hindi Movies in April: डराने-हंसाने आ रही हैं भूत बंगला-गिन्नी वेड्स सनी 2, अप्रैल में रिलीज होंगी ये 5 फिल्में)

Image Source: Ramayana Movie
दर्शकों को पसंद आया Ramayana Teaser, रणबीर कपूर की हुई तारीफ
लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर देखने के लिए पहुंचे दर्शक रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक व्यक्ति ने इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मैं रामायण की पूरी टीम को सलाम करता हूं। इस फिल्म को थिएटर में 4D में ही देखना बनता है। 2 मिनट 30 सेकेंड के टीजर को देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो दर्शकों का क्या हाल होगा। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा को सलाम, जिन्होंने इतना शानदार प्रोजेक्ट बनाया है। एआर रहमान का म्यूजिकल स्कोर भी कमाल का है।" (इसे भी पढ़ें: भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकाल के किए दर्शन, सासू मां डिंपल कपाड़िया भी दिखीं साथ)
Image Source: Social Media
2026 की मचअवेटिड मूवी है रामायण
डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण साल 2026 की मचअवेटिड मूवी है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के अवतार में, यश रावण के रूप में दिखेंगे। फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे, जो भगवान हनुमान, लक्ष्मण, राजा दशरथ और रानी कैकेयी का रोल निभाते दिखेंगे। फिल्म रामायण की स्टारकास्ट ही दर्शकों को उत्साहित करने के लिए काफी है, उसके ऊपर से इसके टीजर को मिला शानदार रिस्पांस लोगों को बेचैन कर देगा।
