बॉलीवुड

Ranbir kapoor के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट से उठा पर्दा, नीतू कपूर की गलती से हुआ खुलासा!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 12:39 PM IST

Ranbir Kapoor Instagram Account; Neeta Kapoor insta story: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इंस्टाग्राम पर किसी ऑफिशियल अकाउंट को यूज नहीं करते हैं। हालांकि आज नीतू कपूर ने एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने रणबीर के एक अकाउंट को टैग कर दिया है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यही रणबीर का सीक्रेट अकाउंट है।

Image

Ranbir kapoor secret Instagram id

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अकाउंट नहीं हैं।
  • रणबीर कपूर किसी सीक्रेट अकाउंट से इंस्टाग्राम यूज करते हैं।
  • अब रणबीर के सीक्रेट अकाउंट से पर्दा उठने की खबर सामने आई है।

Ranbir Kapoor Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, यह ज्यादातर लोग जानते हैं। इसके साथ ही अयान मुखर्जी से लेकर खुद रणबीर कपूर भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट अकाउंट से सभी को स्टॉक करते हैं और पता लगाते रहते हैं कि बॉलीवुड में क्या चल रहा है या कौन सा सेलिब्रिटी क्या कर रहा है। हालांकि अब शायद यह कहा जा सकता है कि रणबीर के इस सीक्रेट अकाउंट से पर्दा हट गया है। खुद उनकी मां नीतू कपूर ने शायद गलती से ही उनकी अकाउंट का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

नीतू कपूर ने टैग किया रणबीर का सीक्रेट अकाउंट?

दरउसल बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टा पर एक फोटो को स्टोरी पर लगाया है। जिसमें नीतू कपूर अपनी सासू मां कृष्णा राज कपूर और अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। यह एक पुरानी फोटो हैं जिसमें रणबीर का बचपन नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘हम उन्हें मिस कर रहे हैं’। इसके साथ ही उन्होंने एक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग कर दिया- @ranbir8kapoor। इसके साथ ही अब यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं ये अकाउंट रणबीर का तो नहीं हैं?

Ranbir kapoor and Neetu Kapoor

Ranbir kapoor and Neetu Kapoor

क्या सच में यह रणबीर का अकाउंट है?

जिस अकाउंट को नीतू कपूर ने टैग किया है उसपर करीब 48K से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके साथ ही इस अकाउंट पर नीतू कपूर की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट पेस्ट किया गया है। जिसमें कोई सख्त नीतू कपूर को धन्यवाद कह रहा है। जिसे देखकर तो ये लगता है कि शायद नीतू कपूर ने गलती से इस अकाउंट को टैग कर दिया होगा, ये रणबीर का कोई फैन अकाउंट नजर आ रहा है।

Ranbir Kapoor instagram Account

Ranbir Kapoor instagram Account

बता दें कि कपूर परिवार के घर में हाल ही में एक नन्ही सदस्य की एंट्री हो गई है। आलिया भट्ट और रणबीर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अब रणबीर एक छोटे से ब्रेक के बाद शूटिंग पर लौट गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article