Ranbir Kapoor Rjected Kishore Kumar Biopic: अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) जल्द ही फिल्म रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) में नजर आने वाले हैं। वह इस मूवी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए अपने आप को पूरा बदल दिया है। वह वर्कआउट से लेकर अपनी चाल-ढाल हर चीज का पूरा ख्याल रख रहे हैं। क्या आपको पता है रणबीर को रामायण से पहले किशोर कुमार की बायोपिक ऑफर हुई थी। ये बायोपिक कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर अनुराग बासु बना रहे थे। उस समय रणबीर को रामायण और किशोर कुमार बायोपिक में से किसी एक को चुनना था। अनुराग बासु ने बताया उन्होंने कैसे ये चुनाव किया।
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्माता अनुराग बसु( Anurag Basu) ने बताया कि मैं और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor ) काफी समय से साथ में काम करना चाहते हैं, लेकिन हो नहीं पा रहा। रणबीर कपूर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है जिसके बीच वह फंसे हुए हैं। एक्टर ने बेहद मुश्किल से दो फिल्मों में से एक को चुना था। अनुराग ने खुलासा किया कि मैंने रणबीर कपूर को किशोर कुमार की बायोपिक ऑफर की थी उस समय उसके पास रामायण भी थी एक्टर को इनमें से किसी एक को चुनना था। रणबीर ने रामायण चुनी जोकि सही किया। मुझे उसका ये फैसला अच्छा लगा।
बताया जा रहा है कि अब ये बायोपिक आमिर खान( Aamir Khan) के पास चली गई है। जब उनसे ये सवाल किया गया टब अनुराग बसु ने कहा, इस पर मैं कोई कॉमेंट नहीं करना चाहता। जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता और इस प्रोजेक्ट पर साइन नहीं हो जाते। ,मुझे नहीं लगता कि मुझे इस पर कुछ कहना चाहिए। इस प्रोजेक्ट में कई उतार-चढ़ाव आए। इसलिए, मैं उम्मीद कर रहा हूँ कि इस बार ऐसा हो और मैं उस कहानी के साथ सेट पर जाऊँ।
