Ranbir Kapoor on Animal Park: साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी में रणबीर कपूर का इंटेंस अवतार देखने को मिला था। फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई थी। इस मूवी के अंत में मेकर्स ने यह कन्फर्म कर दिया था कि वो इसका सीक्वल लेकर आएंगे, जिसका टाइटल 'एनिमल पार्क' होगा। फैन्स लंबे समय से 'एनिमल' के सीक्वल का इंतजार कर रहे है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने 'एनिमल पार्क' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
'एनिमल पार्क' को लेकर रणबीर कपूर ने दिया रिएक्शन
डेडलाइन हॉलीवुड से बात करते हुए जब रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'डायरेक्टर इस समय किसी और फिल्म पर काम कर रहे हैं। हम उस फिल्म (एनिमल पार्क) की शूटिंग 2027 में शुरू करेंगे। अभी इस मूवी को शुरू करने में थोड़ा टाइम लगेगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट देखी है तो रणबीर ने कहा, 'यह भी तो वो ही जानते हैं कि वह फिल्म को लेकर असल में क्या करना चाहते हैं। वह इस मूवी को तीन पार्ट्स में बनाने वाले हैं। सेकंड पार्ट का नाम एनिमल पार्क है।'

Ranbir Kapoor's Animal Park
रणबीर कपूर ने आगे यह भी बताया कि वो इस मूवी को जल्द से जल्द शरू करने के लिए बेताब हैं। वो इस मूवी में हीरो और विलेन दोनों का किरदार निभाने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' को बना रहे हैं। इस मूवी से दीपिका पादुकोण को बाहर कर त्रिप्ती डिमरी को फाइनल किया गया है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर को इस साल फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा।
