बॉलीवुड

Ramcharan की पत्नी उपासना हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, बेटी संग वायरल हुई पहली फोटो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 23, 2023, 03:21 PM IST

Ramcharan- Upasana baby Girl First Photo: रामचरण और उपासना माता- पिता बन चुके हैं। रामचरण की पत्नी और बेटी अस्पताल से डिसार्च हो गए है। अस्पताल के बाहर रामचरण अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आए। एक्टर की बेटी संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

ramcharan wife baby discharged hospital

Ramcharan- Upasana baby Girl First Photo: रामचरण और उपासना के घर नन्ही परी आई हैं। कपल ने हाल ही में फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की थी। शादी के 11 साल बाद रामचरण और उपासना मम्मी-पापा बने हैं। उपासना ने 20 जून को बेटी को जन्म दिया था। 19 जून को एक्टर की पत्नी को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डिलवरी के चार दिन बाद उपासना अस्पताल से डिसार्च हुई है।

रामचरण गोदी में अपनी बेटी को उठाए हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ उपासना भी नजर आ रही हैं। कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। रामचरण और उपासना के साथ उनकी मां भी नजर आईं। रामचरण ने इस दौरान बताया कि बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं।

बेटी को गोद में लिए नजर आए रामचरण

घर में नन्ही परी के आने की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई था। कपल ने हाथों से बना क्रेडल खरीदा था जिसे ह्यूमन ट्रैफ्किंग के सर्वाइवर ने बनाया था। आरआरआर सिंगर Kaala Bhairava ने रामचरण की बेटी के लिए खास ट्यून भी बनाई है। रामचरण और उपासना की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रामचरण की नन्ही परी के आने की खबर सामाने आई। पूरे अस्पताल में जश्न का माहौल था। बच्ची को देखने के लिए चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, वरूण तेज, अल्लू अर्जुन समेत पूरा परिवार पहुंचा था। रामचरण और उपासना एक फिर से चिरंजीवी हाउस में रहने लगे हैं। वो चाहते हैं कि उनकी बच्ची को दादा और दादी को प्यार मिले। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी पोती के आने पर ट्विटर पर प्यार भरा पोस्ट लिखा था।

उन्होंने लिखा था, वेलकम लिटिल मेगा प्रिंसेज। तुम्हारे आने से पूरा परिवार बहुत खुश है और हम सभी का तुम्हें प्यार और आशीर्वाद। कुछ दिनों पहले रामचरण और उपासना की बेटी की फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद एक्टर के मैनेजर ने कहा था। ये फेक फोटो है। ये रामचरण और उपासना की बेटी नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article