Batwara 1947 Trailer: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol), प्रीति जिंटा और अली फजल की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बीते दिन सनी देओल ने बताया था कि आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस बीच मेकर्स ने मूवी का ट्रेलर आउट कर दिया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-कैसा होगा Ramayana पार्ट 1 का अंत? नितेश तिवारी ने किया बड़ा खुलासा)
बंटवारा 1947 का धांसू ट्रेलर आउट
सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत से ही 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द दर्शकों को भावुक कर देती है। सनी देओल एक बार फिर अपने शानदार और दमदार अभिनय से प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में बड़े पैमाने पर फिल्माई गई कहानी के साथ इमोशन और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दिखाया गया है। यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी पूरी जिंदगी बंटवारे के दौरान हुई हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से बदल जाती है। जो लोग कभी एक-दूसरे के साथ रहते थे, वही हालात के चलते बिछड़ जाते हैं। लेकिन तमाम दर्द, बिछड़ने और मुश्किलों के बीच फिल्म यह संदेश देती है कि नफरत से बड़ी इंसानियत होती है और सबसे कठिन समय में भी उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए।
बताते चलें कि सनी देओल ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए बताया था कि फिल्म 'बंटवारा 1947' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के ए (A) सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। सनी ने कहा कि यह फिल्म इंसानियत और प्यार की कहानी है और इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए। मालूम हो कि फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
