Ranveer Singh's Latest Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस दिनों रणवीर सिंह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला उनसे फ्लर्ट करती नजर आ रही है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह के जवाब ने उनके फैन्स का दिल जीत लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)
रणवीर सिंह के इस वीडियो को दीक्षा नारंग ने शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो अप्रैल 2026 में सुपरयू और स्टारबक्स के साथ एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान बनाया गया था। इस कैंपेन का मकसद देशभर के 500 से ज्यादा स्टारबक्स स्टोर्स में प्रोटीन वाला कोल्ड फोम कॉफी लाना था। दीक्षा ने बताया कि शूटिंग के बीच में कॉफी ब्लेंडर खराब हो गया, तो ब्रेक के दौरान उन्होंने रणवीर से बात करनी शुरू कर दी थी।
इस दौरान रणवीर सिंह से जब एक्ट्रेस ने बात की तो धुरंधर एक्टर के रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वायरल क्लिप में रणवीर सिंह थोड़ा रुककर जवाब देते हैं। फ्लर्ट कर रही महिला को जवाब देते हुए रणवीर सिंह कहते हैं, 'कितना फ्लर्ट कर रही हो। मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।' फैन्स को भी रणवीर सिंह का यह अंदाज पसंद आया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन)
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को इस साल रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखा गया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। अब रणवीर सिंह को आने वाले दिनों में जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' में देखा जाएगा। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन को देखा जाएगा।
