बॉलीवुड

'रामायण' के बाद 'अमर-अकबर-एंथनी' का रीमेक बनाएंगे नितेश तिवारी!! निर्माता ने बताया आजकल के एक्टर तो......

Nitesh Tiwari want to make Remake of Amar-Akabar-Anthony: फिल्म निर्माता नितेश तिवारी ने मजेदार सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वह 80 के दशक की कौन सी फिल्म का रीमेक करना चाहते हैं। आइए बताते हैं उन्होंने अमिताभ बच्चन की कौन सी दो हिट फिल्मों को इसके लिए चुना।

Image

Nitesh Tiwari want to make Remake of Amar-Akabar-Anthony

Nitesh Tiwari want to make Remake of Amar-Akabar-Anthony: फिल्म निर्माता नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) इन दिनों रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पर काम कर रहे हैं। निर्माता की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि रामायण के बाद वह कौन सी फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं तब उन्होंने मजेदार जवाब दिया। नितेश ने कहा कि मैं 80s में आई फिल्म अमर-अकबर एंथनी और दीवार का रीमेक बनाना चाहता हूं। हालांकि बाद में उन्होंने इसके बीच आने वाली मुश्किल पर भी बात की।

नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्मों पर बात करते नजर आए। निर्माता से जब पूछा गया कि आप कौनसी फिल्म का रीमेक बनाना पसंद करेंगे, जवाब में उन्होंने कहा कि मैं 80s की हिट फिल्म अमर-अकबर एंथनी और दीवार का रीमेक बनाना चाहता हूं। अगर यह हो पाया तो मैं ये दोनों ही फिल्मों का रीमेक करना चाहूंगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आजकल के स्टार्स इसे करने से मना कर देंगे। आज की डेट में इसे बनाना मुश्किल है।

बात करें इन फिल्मों की तो दोनों ही फिल्में हिन्दी सिनेमा के लिए वरदान साबित हुई थी। दर्शकों ने इन फिल्मों को खूब पसंद किया था। शशि कपूर( Shashi kapoor ) , अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) और विनोद खन्ना( Vinod Khanna ) की ये फिल्म बड़ी हिट हुई थी वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार ने तो बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से इतिहास बदल दिया था। अगर अब दोबारा से ऐसी फिल्में बनती हैं तो बेशक फैंस इसे देखना पसंद करेंगे और अपने फेवरेट स्टार्स को इनमें काम करते हुए देखना चाहेंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article