बॉलीवुड

RAMAYANA 3D को मिला U/A सर्टिफिकेट, फैंस के बीच आने को रेडी है फिल्म की पहली झलक

TITLE ANNOUNCEMENT- RAMAYANA 3D : रामायण ( Ramayana) की पहली झलक देखने के इंतजार में बैठे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म निर्माण बोर्ड ने फिल्म के टाइटल वीडियो को सर्टिफिकेट दे दिया है। आइए बताते हैं कब रिलीज होगा रामायण का ये इन्ट्रो वीडियो। रामायण में रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश अहम रोल में हैं।

Image

TITLE ANNOUNCEMENT- RAMAYANA 3D

TITLE ANNOUNCEMENT- RAMAYANA 3D : रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) -साई पल्लवी( Sai Pallavi) स्टार मूवी 'रामायण' को लेकर काफी बज बना हुआ है। निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले न्यूज आई थी कि रामायण का टाइटल वीडियो रिलीज किया जाएगा। अब टाइटल से जुड़ी एक और अपडेट हाथ लगी है, वो यह कि रामायण के टाइटल अनाउन्समेन्ट को फिल्म प्रमाण बोर्ड का यू सर्टिफिकेट मिल गया है। इसे पास कर दिया गया है और यह लोगों के बीच रिलीज होने के लिए पुरी तरह से तैयार है।

रामायण( Ramayana) के लिए फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा( Namit Malhotra) और नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) समेत पुरी टीम ने कम कस ली है। फिल्म के टाइटल वीडियो को हरी झंडी मिल गई है। मेकर्स इसे प्रमोशनल वीडियो के रूप में इस्तेमाल करने वाले हैं। फिल्म प्रमाण बोर्ड ने इसे क्लियर कर दिया है। यह टाइटल वीडियो 2 मिनट 36 सेकेंड का होने वाला है। हालांकि अभी तक इसे लोगों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। उम्मीद है कि फैंस को जल्द ही रामायण की पहली झलक देखने को मिलेगी।

बात करें रामायण की रिलीज डेट की तो यह फिल्म दो पार्ट में बन रही है। पहले पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर आएगा वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म के लिए बहुत दिनों से चर्चा बनी हुई है, यह इंडियन सिनेमा की बिग बजट फिल्मों में से एक होने वाली है। इसके लिए बड़े लेवल पर तैयारीयां हो रही है। फिल्म के लिए भव्य सेट बनाए गए हैं। रामायण में रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश अहम रोल में हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article