बॉलीवुड

Prahaar को मिली रिलीज डेट, अक्टूबर में 26/11 की दबी फाइल खोलेंगे Rajkummar Rao

राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म प्रहार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो उज्जवल निकम की जिंदगी पर आधारित होगी। राजकुमार ने बताया है कि ये फिल्म 16 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी।

Image

Prahaar को मिली रिलीज डेट, अक्टूबर में 26/11 की दबी फाइल खोलेंगे Rajkummar Rao

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के पास ऐसी कई फिल्में हैं, जो दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर करेंगी और एक शानदार कहानी सुनाएंगी। इन्हीं में से एक है प्रहार जो महाराष्ट्र के वकील उज्जवल निकम की जिंदगी पर आधारित होगी। राजकुमार राव की इस फिल्म का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। राजकुमार राव ने फिल्म प्रहार का टीजर रिलीज करते हुए बताया है कि उनकी ये फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी और दर्शकों को 26/11 की कुछ दबी हुई फाइलें दिखाएगी। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SVC63: Salman Khan की मूवी में दाखिल हुआ धांसू एक्टर, निभाएगा अहम रोल

Rajkummar Rao ने शेयर किया Prahaar Teaser

अभिनेता राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म प्रहार का टीजर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "जब इंसाफ को आवाज की जरूरत पड़ी थी तब एक आदमी प्रहार बन गया। प्रहार का टीजर रिलीज हो चुका है और ये फिल्म 15 अक्तूबर 2026 के दिन रिलीज होगी।" Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: I M Game की बदल गई रिलीज डेट, 21 अगस्त को नहीं आएगी Dulquer Salmaan की थ्रिलर

बॉक्स ऑफिस पर खुद से ही भिड़ेंगे राजकुमार राव

अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए ये बता दिया है कि उनकी प्रहार 15 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ ये भी पक्का हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर खुद से होने वाली है। असल में 15 अक्टूबर के मौके पर ही राजकुमार राव की रफ्तार भी रिलीज होनी है, जिसका ऐलान हो चुका है। इसके बाद अब प्रहार के मेकर्स ने अपनी मूवी की रिलीज डेट का ऐलान करके लोगों को चौंका दिया है। अगर बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म रफ्तार की रिलीज डेट आगे चलकर बदली जाएगी और राजकुमार राव की प्रभार को सोलो रिलीज मिलेगी। जब तक रफ्तार के मेकर्स इसका ऐलान नहीं करते हैं तब तक बॉक्स ऑफिस पर ये गजब का संयोग बना रहेगा क्योंकि अब तक किसी अभिनेता की टक्कर खुद उससे ही नहीं हुई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article