बॉलीवुड

SVC63: Salman Khan की मूवी में दाखिल हुआ धांसू एक्टर, निभाएगा अहम रोल

अभिनेता सलमान खान की फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इसमें एक्टर मुज़म्मिल इब्राहिम की एंट्री हो चुकी है। वो भाईजान की फिल्म में एक अहम रोल निभाते दिखाई देंगे।

Image

SVC63: Salman Khan की मूवी में दाखिल हुआ धांसू एक्टर, निभाएगा अहम रोल

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म SVC63 लगातार खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सामने आने वाली खबरें इसे लगातार चर्चा का विषय बनाई हुई हैं। अगर SVC63 को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो इसमें एक नए अभिनेता की एंट्री हे चुकी है। वैरायटी इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि फिल्म SVC63 में मुज़म्मिल इब्राहिम भी नजर आएंगे, जिन्हें मेकर्स ने हाल ही में साइन किया है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'जनरेशन गटर' कमेंट करना Kangana Ranaut को पड़ा भारी, FIR पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई

कौन हैं Muzammil Ibrahim?

मुजम्मिल इब्राहिम ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और फिर पूजा भट्ट की फिल्म धोखा से बॉलीवुड में एंट्री मारी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। धोखा के अलावा मुजम्मिल इब्राहिम ने हॉर्न ओके प्लीज और विल यू मैरी मी में भी नजर आए थे। मुजम्मिल का मॉडलिंग करियर काफी सफल रहा था लेकिन फिल्मी करियर वो ऊंचाइयां नहीं छू सका। कुछ वक्त पहले मुजम्मिल स्पेशल ऑप्स में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने एक रॉ एजेंट का किरदार प्ले किया था। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Batwara 1947 first Review: सनी देओल बने फिल्म की जान, दिल छू गई Abhimanyu Singh की परफॉर्मेंस

Salman Khan के लिए बहुत अहम है SVC63

डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग एक्शन फिल्म सलमान खान के करियर के लिए काफी अहम है। उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, जिस कारण SVC63 का हिट होना बहुत जरूरी हो गया है। सलमान खान की SVC63 में नयनतारा और मुजम्मिल इब्राहिम के साथ-साथ अदाकारा सागरिका घाटगे भी दिखाई देंगी। सागरिका घाटगे के नाम का खुलासा भी बीते दिन ही हुआ है। सागरिका फिल्मों से काफी दिनों से दूर थीं, जिस कारण भाईजान की ये मूवी उनके करियर के लिए काफी अहम हो चुकी है। SVC63 की स्टारकास्ट देखकर ऐसा लगता है कि वामशी भाईजान के दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसकी घोषणा मेकर्स पहले ही कर चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article