बॉलीवुड

राजा चौधरी को नहीं पसंद बेटी पलक तिवारी का इब्राहिम संग रिश्ता? कहा-"भाई इन चक्करों से दूर रहो..."

पलक तिवारी इन दिनों अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि पलक और इब्राहिम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने अपने बेटी के रिश्ते को चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि राजा चौधरी ने क्या कहा है।

Image

Raja does not like daughter Palak relationship

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान पिछले कुछ समय से अपने रूमर्ड रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और एक-दूसरे को 'सिर्फ दोस्त' बताया है। लेकिन अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। बता दें ऐसी अफवाहें है कि 2022 से ही पलक और इब्राहिम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में पलक के पिता राजा चौधरी ने अपनी बेटी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के डेटिंग की अफवाह पर कमेंट किया है।

रिश्ते हो सकता है इममैच्योर

राजा चौधरी ने पलक और इब्राहिम के रिश्ते की आलोचना की और कहा कि "अगर मुझे मौका मिले समझने का तो मैं तो यहीं कहूंगा कि भाई इन चक्करों से दूर रहे और अपने करियर पर फोकस कर, वही एक चीज है, आखिरकार काम आने वाली है तेरे। रिलेशनशिप के लिए ये उम्र ना बहुत कम है। 30-35 साल से पहले रिलेशनशिप करना ही नहीं चाहिए, मुझे लगता है सब इममैच्योर रहते हैं।

श्वेता तिवारी ने तोड़ी थी चुप्पी

इससे पहले 2024 में एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान से जुड़ी डेटिंग अफवाहों पर बात की थी। एक्ट्रेस ने यह भी शिकायत की कि कैसे उनकी बेटी पलक का नाम इंडस्ट्री के कई लड़कों के साथ जोड़ा जा रहा है।

कब शुरू हुई थी दोनों की डेटिंग

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक और इब्राहिम के बीच डेटिंग की चर्चा 2022 में शुरू हुई थी। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। इस महीने की शुरुआत में मई 2025 में दोनों को मुंबई के पीवीआर जुहू में एक साथ देखा गया था। रूमर्ड कपल के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article