बॉलीवुड

'शर्म आती है देखकर' - शाहरुख, टाइगर श्रॉफ-अजय के विमल एड पर भड़के Mukesh Khanna

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 19, 2026, 12:07 PM IST

Mukesh Khanna on FDA Notice Againts Bollywood Stars: विमल के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे टाइगर श्रॉफ, शाहरुख खान और अजय देवगन एक बार फिर चर्चा में हैं। अब मुकेश खन्ना ने तीनों पर सवाल उठाए हैं।

Image

Mukesh Khanna on FDA Notice Againts Bollywood Stars

Mukesh Khanna on FDA Notice Againts Bollywood Stars: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों विमल इलायची का विज्ञापन करने की वजह से खबरों में बने हुए है। अभी हाल ही में तीनों स्टार्स के खिलाफ FDA ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके बाद से तीनों सितारे काफी चर्चा में हैं। अब इन सब के बीच बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वो शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन के खिलाफ बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने क्या कहा है।

मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी

एक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह मुकेश खन्ना का अभी हाल ही में जारी किया गया एक वीडियो है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'सरकार और एफडीए ने तीन बड़े कलाकारों को नोटिस भेजा है। मैं लंबे समय से यही कह रहा हूं कि बड़े कलाकार खुद को अच्छा इंसान समझते हैं, अच्छी जिंदगी जीते हैं, लेकिन लोगों को गलत रास्ता दिखा रहे हैं। मैं कई बार पूछ चुका हूं कि आप क्या कर रहे हो? आपके पास बहुत कुछ करने को है, फिर भी ऐसे विज्ञापन क्यों करते हो? इलायची का प्रचार कर रहे हो, लेकिन असल में उसी ब्रांड का प्रचार हो रहा है।' उन्होंने आगे पूछा कि 'महाराष्ट्र में जो चीज बैन है, उसे बाजार में क्यों बेच रहे हो? मुझे हैरानी है कि सरकारी अफसरों ने अब जाकर कार्रवाई की। इतनी देर क्यों लगाई? इन्हें लाखों-करोड़ों रुपये क्यों मिल रहे हैं?'

'लोगों से माफी मांगे'

मुकेश खन्ना ने कहा कि 'शाहरुख, अजय और टाइगर को लोगों से माफी मांगनी चाहिए। आगे आकर पब्लिक में माफी मांगें कि उन्होंने गलत विज्ञापन किया। उन्होंने पहले गलत मैसेज दिया है, अब उनकी ड्यूटी है कि सही मैसेज दें कि ये चीज खाने की नहीं है।' मुकेश खन्ना के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article