बॉलीवुड

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ओमान वेकेशन का मिला पक्का सबूत, ट्विनिंग करते दिखे कपल

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ऐसा कहा जा रहा है कि कपल साथ में समय बिताने के लिए ओमन गए थे। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ऐसी अफवाहें थी कि दोनों रश्मिका मंदाना का जन्मदिन मनाने के लिए ओमान गए थे। अब इसा बड़ा सबूत मिल गया है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी तस्वीरें है, जिसे देखकर पता चल रहा है कि कपल ओमान में खास पल बिता रहे थे।

हाल ही में वायरल हुई तस्वीरें में दोनों सेम शर्ट में नजर आ रहे हैं। कपल ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने भी सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें एक्ट्रेस हल्की हाइट लाल शर्ट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"आप जानते हैं कि कभी-कभी जब आप पोज देने से बहुत थक जाते हैं और आपको कुछ भी करने का मन नहीं करता है, लेकिन आपके बेस्टी ने आपको वापस पा लिया है। हाँ !!! वाइबी बहुत बढ़िया है!" इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर में नजर आ रहा है कि विजय देवरकोंडा ने जो फैन के साथ पोज दिया है। उसी फैन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी पोज दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म किंगडम में नजर आएंगे। फिल्म जर्सी फेम गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मई, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म

रश्मिका मंदाना जल्द ही धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ अपनी फिल्म कुबेर में नजर आएंगे। फिल्म 20 जून, 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article