बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बहन को आशीर्वाद देने भारत आएंगी Priyanka Chopra!!

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा 13 मई के दिन राघव चड्ढा के साथ सगाई करने वाली हैं। खबरें हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में उनके घरवाले शामिल होंगे। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आएंगी।

Image

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर बीते कई दिनों खबरें बन रही थीं। इन दोनों ने हमेशा इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी और अब ये दोनों सगाई करने को तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई के दिन एक-दूसरे को प्यार की अंगूठी पहनाएंगे। परिणीति-राघव की सगाई में इनके परिवारवाले शामिल होंगे, जो इन दोनो ंको आशीर्वाद देंगे। इंडियन एक्सप्रेस की लेटेस्ट खबर की मानें तो परिणीति-राघव की सगाई में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे, जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 13 मई के दिन दिल्ली पहुंचेंगी और परिणीति-राघव की सगाई में शामिल होंगी। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी है, 'प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की सगाई के लिए भारत आएंगी। ये उनकी बहुत ही छोटी ट्रिप होगी। वो केवल अपनी बहन के लिए भारत आएंगी। वो 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस नहीं आएंगे। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि देसी गर्ल अपनी बेटी मालटी को परिणीति की सगाई में लाएंगी या नहीं?'

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगी। अदाकारा परिणीति चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनकर ही राघव चड्ढा संग सगाई करेंगी। इन दोनों के अलावा इंडस्ट्री का कोई स्टार परिणीति-राघव की सगाई में शामिल नहीं होगा क्योंकि ये क्लोज फैमिली सेरेमनी होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article