बॉलीवुड

Krrish 4 में हुई 'अमेरिका की बहू' की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर होगी 1000 करोड़ की कमाई!!

Priyanka Chopra Next Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू दिखाई देंगे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा की एंट्री फिल्म कृष 4 में हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- krrish movie/instagram

Priyanka Chopra Next Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा फिर से इंडियन फैंस को एंटरटेन करने वाली हैं। मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा की एंट्री फिल्म कृष 4 में हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

बॉलीवुड में हुई प्रियंका चोपड़ा की वापसी

प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका को ऋतिक रोशन की कृष 4 में फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है, जो लोग पुरानी बातें भूल गए हों, उन्हें बता दें कि प्रियंका ने कृष सीरीज की आखिरी दो फिल्मों में लीड रोल किया था। उसके बाद वे हॉलीवुड में स्टारडम और शादी के लिए चली गई थीं। अब वे एसएस राजामौली की 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापस आई हैं और अब कृष 4 से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। लोगों का ये मानना है कि प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देंगी।

krrish priyanka chopra

krrish priyanka chopra

इस फिल्म में भी नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2019 में 'द स्काई इज पिंक' थी। उसके बाद संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनका नाम तय हुआ था, लेकिन आखिरी समय में रोल आलिया भट्ट को मिल गया। तब एसएस राजामौली और माहेश बाबू ने आगे बढ़कर प्रियंका को मौका दिया। सूत्रों के मुताबिक राजामौली और माहेश ने प्रियंका को हॉलीवुड जैसी फीस और सम्मान दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article