बॉलीवुड

वैभव सूर्यवंशी को गले लगाने वाली तस्वीर पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, लाहौर 1947 एक्ट्रेस ने कहा- 'ये एकदम...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2025, 01:22 PM IST

Preity Zinta on Viral Photo With Vaibhav Suryavanshi: फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) फेम एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अभी हाल ही में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) संग वायरल हुई तस्वीर पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी को गले लगाने की बात को एकदम फर्जी बताया है।

Image

Preity Zinta on Viral Photo With Vaibhav Suryavanshi

Preity Zinta on Viral Photo With Vaibhav Suryavanshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि प्रीति जिंटा की इस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। जिसके बाद से प्रीति जिंटा काफी खबरों में हैं। प्रीति जिंटा अपनी इस अपकमिंग फिल्म के अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की को-ओनर प्रीति जिंटा की अभी हाल ही में एक फेक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को गले लगाती नजर आ रही हैं। अब इसको लेकर प्रीति जिंटा ने चुप्पी तोड़ी है।

प्रीति जिंटा ने इसे बताया फर्जी

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस फर्जी तस्वीर के सामने आने के बाद से काफी हैरान हो परेशान है। अब इसको लेकर प्रीति जिंटा ने चुप्पी भी तोड़ी है। प्रीति जिंटा ने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर के रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा 'ये तस्वीर एकदम फर्जी है, मैं हैरान हैं कि न्यूज चैनल्स भी ऐसी फर्जी तस्वीरें दिखा रहे हैं'। अब इस ट्वीट से साफ हो गया है कि जयपुर में आईपीएल के एक मैच के बाद उनकी वैभव से मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने सिर्फ हैंडशेक किया था। प्रीति जिंटा का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट करते नजर आए।

कब रिलीज होगी प्रीति जिंटा की फिल्म

इस तस्स्वीर के अलावा प्रीति जिंटा अपनी कमबैक फिल्म लाहौर 1947 को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वो सनी देओल (Sunny Deol) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान (Aamir Khan) प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रीति जिंटा की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल जून में रिलीज हो सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article